ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: खरबूजे और तरबूज के किसानों का सांसद ने समझा दर्द, मुआवजे के लिए सांसद ने CM को लिखा पत्र

 

Barabanki News... लोकसभा क्षेत्र में बहुत बड़े पैमाने पर किसान खरबूजा और तरबूजा की खेती कर रहे हैं, इस वर्ष प्रकृति की मार के कारण खरबूजेे की फसल में वायरस तथा फ्यूजेरियम बिल्ट नामक रोग लग गया है, जिसका कोई इलाज नही हैं और खरबूजे की फसल पूरी तरह बरबादी की कगार पर है, खरबूजे की खेती करने वाले किसानों के परिवार भुखमरि की कगार पर हैं। मुख्यमंत्री खरबूजा किसानों की इस पीड़ा को संज्ञान में ले और खरबूजे में लगे लाइलाज रोग से बरबाद हुई फसल का व्यापक सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को बरबाद हुई फसल का मुआवजा दिये जाने के निर्देश दे।


 उक्त आशय की मांग स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने बिजय बहादुर वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात कर खरबूजा किसानों की पीड़ा की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की। मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में सांसद तनुज पुनिया ने प्रदेश के मुखिया को खरबूजा किसानों की पीड़ा से अवगत कराते हुये लिखा है कि, इस वर्ष खरबूजे की खेती करने वाले किसानों की फसल में फ्यूजेरियम बिल्ट नामक ऐसा रोग लग गया है, जिसकी वजह से उनकी पूरी फसल बरबाद हो गयी है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस भयंकर रोग का कोई इलाज नही है। इसलिये सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को खरबूजे की बरबाद फसल का मुआवजा दिये जाने का अनुरोध किया हैं।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ